कोपागंज--मऊ सदर तहसील की तरफ से गरीब व असहायों को बटा राशन


कोपागंज --मऊ सदर तहसील के तरफ से गरीब एवं असहाय लोगों के लिए खाद्यान्न वितरित किया गया इस मौके पर लेखपाल राजन सिंह व ग्राम सभा लाडनपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समीर त्रिपाठी के नेतृत्व लाड़नपुर प्राथमिक विद्यालय पर गरीब परिवार के लोगों को खाद्य सामग्री प्रदान करते हुए लेखपाल राजन सिंह ने सोशल डिस्पेंसिंग का ख्याल रखते हुए राशन दिया गया जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि इस वक्त देश करोना जैसे घातक वायरस से लड़ रहा है वही केंद्र सरकार वह राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है एक ही व्यक्ति भूखा ना सोए ऐसे में शासन प्रशासन द्वारा समय-समय पर गांव गांव जाकर गरीबों असहाय लोगों के खाने पीने का जायजा लेने के साथ-साथ उपयुक्त राशन व खाने-पीने की चीजें मुहैया करा रही है ताकि एक भी लोग गरीबों असहाय भूखे पेट ना सोए आज प्राथमिक विद्यालय पर राजन सिंह द्वारा जिन गरीबों को खाद्यान्न सामग्री दी गई है उनमें बेचनी राजभर रोशनी चंद्रावती भोला गुलाबी आफताब हरीनाथ बासमती छोटू आदि लोग उपस्थित रहे इसके साथ साथ क्षेत्रीय लेखपाल राजन सिंह ने प्रधान प्रतिनिधि समीर त्रिपाठी से कहा कि ग्राम सभा में और जितने भी असहाय गरीब वर्ग के लोग हैं उन्हें चिन्हित कर उनका नाम नोट कर लिया जाए ताकि सही रिपोर्ट लगाकर सरकार तक भेजी जाए  कोपागंज--मधुसूदन तिवारी