अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा नगर शाखा मऊ की तरफ से रंगारंग होली मिलन समागम 15 मार्च दिन रविवार को ब्रह्म स्थान स्थित सहादतपुरा के मध्य देशीय अतिथि भवन के सभागार में धूमधाम से मनाया गया। रंगारंग समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पारसनाथ गुप्त ने कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य की जीत का सन्देश देता है। आपसी कटुता का त्याग कर नम्रता व प्रेम को बाटनां ही इस पर्व का मूल सन्देश है। समारोह को उमेश चंद गुप्त रामदास गुप्त कुबेर प्रसाद धर्म देव गुप्त राधे कांत गुप्त संजय मद्धेशिया बैज नाथ गुप्त समेत दर्जनो लोगों ने संबोधित किया। इस अवसर पर डॉ राम गोपाल गुप्त व संजय गुप्त ने होली गीत गाकर सभी को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम का प्रारंभ नगर के महामंत्री दयाशंकर गुप्त द्वारा गुरु वंदना से हुआ। इस अवसर पर सभी लोगों ने कुल गुरु संत गणिनाथ जी व बाबा सरजू दास दास तथा बाबा पलटू दास के चित्र पर पुष्प एवं अबीर और गुलाल लगाया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता ने किया। इस अवसर पर युवा संगठन के अभिषेक मद्धेशिया व अमरनाथ मद्धेशिया ने नगर में युवाओं के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें प्रोत्साहित करने के क्रम में दीपक मद्धेशिया विकास मद्धेशिया शुभम मद्धेशिया व विनोद मद्धेशिया देकर मद्धेशिया आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अअनूपrरूप से रीता गुप्ता संगीता गुप्ता सुमित्राअनूपदेवी डॉ अनिल गुप्ता जगदीश् मद्धेशिया अनूप मद्धेशिया हरिश चंद्र मद्धेशिया गौरव कुमार गुप्ता राजेश कुमार होटल संदीप कुमार विवेकानंद ओम प्रकाश सुग्रीव गुप्ता रवि मद्धेशिया विधि चंद गुप्ता मनोहर लाल वेद प्रकाश गोविंद मद्धेशिया पंकज कुमार गुप्ता समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

