आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए भाजपा ने की तैयारी




       भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए वृहद पैमाने पर तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। उसी क्रम में प्रदेश नेतृत्व द्वारा पंचायत चुनाव हेतु जिले से भाजपा के वरिष्ठ नेता अरिजीत सिंह को जिले का प्रभारी तथा जिला उपाध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह को जिले का संयोजक नियुक्त किया गया है।
      प्रदेश नेतृत्व के निर्णय की जानकारी होने के उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई, जिसके उपरांत कार्यकर्ताओं ने दोनों वरिष्ठ नेताओ का कार्यालय पर पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनन्दन किया।
        अरिजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं के स्नेह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं कि पार्टी है इसमें सभी कार्यकर्ताओं का बराबर सम्मान होता है, प्रदेश नेतृत्व ने पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए हमारे ऊपर जो विश्वास किया है उस पर मैं पूरी तरह से खरा उतारूंगा और पार्टी को पंचायत चुनाव में अधिकतम सिटे जितवाकर और अधिक मजबूत करेंगे।
     इस अवसर पर संतोष सिंह,आनंद प्रताप सिंह,संजय पांडेय,कृष्ण कान्त राय,रामाधीन पांडेय,कन्हैया माली,राजीव गुप्ता,सूरज चौहान,राधेश्याम,अभिषेक, सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।