बहुजन समाज पार्टी को झटका देने वाली खबर आयी है। बसपा के एक और बड़े नेता ने पार्टी छोड़ दी है। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की ओबरा विधानसभा सीट से विधायक रहे सुनील कुमार सिंह यादव ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सुनील सिंह यादव का कहना है कि वह बसपा संस्थापक कांशीराम की नीतियों से प्रभावित होकर आए और पार्टी की भरपूर सेवा की। उनके पिता पूर्व कैबिनेट मंत्री कैलाशनाथ सिंह यादव पहले ही बसपा छोड़ चुके हैं। हालांकि सुनील सिंह ने कहा है कि अभी वह किसी पार्टी में नहीं जा रहे हैं। उन्होंने पार्टी में गुटबंदी और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा है कि इसके चलते संगठन में काफी गिरावट आयी है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की जिस तरह से उपेक्षा की जा रही है, उससे वो बहुत दुखी हैं। उन्होंने दावा किया है कि पार्टी इतनी परेशानियों से गुजर रही हैं, इसके बावजूद पार्टी के बड़े नेता एक्टिव नहीं हैं।
Home
Bsp
sonbhadra
बीएसपी के लिए बुरी खबर -बसपा के पूर्व विधायक सुनील कुमार सिंह यादव ने पार्टी छोड़ी।