समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का जिले में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यालय पर भव्य स्वागत कार्यक्रम किया गया।


मऊ। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री रामकरन निर्मल का जिले में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री धर्मप्रकाश यादव की अध्यक्षता में भव्य स्वागत कार्यक्रम किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रामकरन निर्मल ने कहाकि उनका जनपद आगमन का प्रमुख उद्देश्य कार्यर्ताओं में आदरणीय अखिलेश यादव का संदेश पहुंचना और संघ के इशारे पर चल रही  निकम्मी बीजेपी सरकार की गलत नीतियों को बताना है। साथ ही पूर्व की अखिलेश यादव की सरकार की  नीतियों को गांव गांव जाकर जनता के बीच प्रचार प्रसार करना है ताकि लोगों को सही और गलत नीतियों के बारे में पता चल सके।

कहाकि समाजवादी पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता एनपीआर फार्म नहीं भरेगा क्यों कि यह तानाशाही सरकार लोगों की आवाज को शांतिपूर्ण ढंग से भी नहीं सुन रही है। ऐसे में समाजवादी पार्टी को  विवश होकर सीएए और एनसीआर जैसे काले कानून के पहले होने वाले एनपीआर का फार्म ही नहीं भरने का निर्णय लिया है। इसके लिए सभी को जागरूक किया जाएगा। कहाकि आज जिस तरह से दिल्ली में गुजरात का गोधरा मॉडल लागू कर दिल्ली को हिंसा की आग में झोंकने का काम किया है, इससे जनता की नजर में बीजेपी की छवि बिना विकास, और बिना विजन वाली पार्टी बन गई है। जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने उत्साहित नौजवान कार्यकर्ताओं को शाबासी देते हुए उन्हें पार्टी की नीतियों और अनुशासन की नसीहत दी।

कहाकि पूरा देश बीजेपी की साम्प्रदायिकता और धर्म के प्रति नफरत की राजनीति में झुलस रहा है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं को धैर्य रखने की बात कही। कहाकि संयम, धैर्य और अनुशासन के दम पर ही कोई लड़ाई जीती जा सकती है। इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव रामहरि चौहान, पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान,राजेन्द्र मिश्रा, जिला महासचिव कुद्दुस अंसारी, लोहिया वाहिनी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय चौधरी, रामधनी यादव, वीरेंद्र यादव लोहिया, वीरेंद्र चौहान, अशोक यादव,रामधनी चौहान,शोभा श्रृवास्तव, डॉ ओमप्रकाश यादव,ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह,ब्लाक प्रमुख चन्द्रमणि यादव,ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश कन्नौजिया,रामशबद यादव,अवधेश यादव,अशोक कुमार गौतम, गौरव पांडेय, दिलीप पांडे,ममता चन्द्रा,धीरज राज भर,राजविजय यादव,अननिल यादव,धर्मेन्द्र यादव बिहारी,सपन कन्नौजिया,चन्द्रिका यादव,विनोद यादव,योगेन्द्र यादव,अमीरुल्लाह खाँ,सुबाष चौहान,सौरव शाही, आदि नेतागंण उपस्थित रहे।