प्राथमिक विद्यालय इमलियाडीह ने मनाया वार्षिकोत्सव


                   

                     
 विद्यालय के प्रधानाध्यापक रत्नेश पांडेय ने बताया कि - आज हमारे प्राथमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ प्रारंभ हुआ तथा पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ । विद्यालय में मिशन, पहचान सौ प्रतिशत उपस्थिति, विभिन्न प्रकार के खेलकूद प्रतियोगिताएं, स्वच्छ ड्रेस आदि के लिए बच्चों को पुरस्कृत मुख्य अतिथि श्रीमती विनीता पांडेय के द्वारा किया गया।  कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य भूमिका सहायक अध्यापिका कनकलता सिंह, किरन सिंह संगीता सिंह, रेनू पांडे आदि उपस्थित रहीं।