मऊ गैस एजेंसी के पार्टनर के निधन से व्यापार जगत शोकाकुल।
मऊ: नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी व समाजसेवी अजय कुमार बर्नवाल का गुरुवार की शाम को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन के समाचार सुनते ही नगर के व्यापारी शोकमग्न हो गए और उनके आवास दक्षिणटोला राजपुताना पहुंच गए। उनकी अंत्येष्टि आज सुबह 11 बजे तमसा तट पर होंगी। 65 वर्षीय अत्यंत मृदुभाषी व इंडेन गैस एजेंसी मातापोखरा के पार्टनर बर्नवाल के निधन की खबर पाकर कौशाम्बी के सांसद विनोद सोनकर ने गहरी संवेदना व्यक्त की। कहा कि, यह उनकी निजी क्षति हुई हैं। वे इस गम जल्दी भूल नहीं पाएंगे। जिलापूर्ति कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी, बर्नवाल समाज, व्यापार मंडल से जुड़े लोग उनके आवास पर जाकर शोक संवेदना अर्पित किए।

