लाइव मारपीट - CCTV Footage-
Click Here
उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के मुंशीपुरा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी । वहीं विवाद को लेकर मामला इतना बढ़ा की दोनों तरफ से पत्थर बाजी होने लगी । वही पीड़ित पक्ष का कहना है कि मारपीट की सूचना जब पुलिस को दी गई तो पुलिस भी सूचना पाकर देरी से आई और हमपर ही दबाव बनाने लगी ।
बताते चले कि संजय सिंह जो कि मुंशीपुरा के फातिमा तिराहे के पास रहते है । उनकी जमीन के बगल में रास्ते को लेकर जमीनी विवाद काफी दिनों से चल रहा है । लेकिन हाई कोर्ट एवं जनपद न्यायालय में वाद चलने के बाद भी दबंगों ने आज विवादित जमीन पर ट्रैक्टर चलाकर जुताई कर रहे थे । संजय सिंह ने जब इसका विरोध किया तो बगल के लोगों ने संजय सिंह सहित परिवार वालों की जमकर धुनाई कर दी । वही पुलिस भी पहुच कर पीड़ित पर दबाव बनाने लगी ।
