एंकर - उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के जयराम गढ़ स्थित खाद्य गोदाम पर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के अंतर्गत डोर स्टेप डिलीवरी योजना का शुभारंभ किया । इस योजना के तहत अब कोटे की दुकानों पर अनाज ठेकेदारों द्वारा पहुचाया जाएगा । शाशन ने राशन की हो रही कालाबाजारी को देखते हुवे ठेकेदारी के माध्यम से राशन वितरण करने की डोर स्टेप योजना का शुभारंभ किया जा रहा है ।
इस बाबत जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने स्टेप योजना का शुभारंभ करते हुवे बताया कि शासन के निर्देश पर संबंधित ठेकेदारों द्वारा कोटे के दुकानों तक राशन पहुचाया जाएगा । रासन के पहुचने के बाद अधिकारियों के सत्यापन के बाद राशन का वितरण किया जा सकेगा । जिससे घटतौल एवं कालाबाजारी पर रोक लग सकेगी ।

