बरनवाल जाति के आदि पुरूष महाराजा अहिबरन जी की जयंती महोत्सव


मऊ । देश की प्रगति में अमूल्य योगदान द्वारा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बृहद एवं गौरवशाली वैश्य समाज के घटक बरनवाल जाति के आदि पुरूष महाराजा अहिबरन जी की जयंती महोत्सव 22 दिसम्बर दिन रविवार को जनपद मऊ (उ0प्र0) में एतिहासिक रूप से भव्य कार्यक्रमों, बच्चों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति, हास्य से भरपूर कपलगेम एवं होनहार स्वजातीय बन्धुओं, बच्चों, श्रेष्ठजनों एवं व्यापारिक, सामाजिक व शैक्षिक क्षेत्र में प्रदेश व देश में सफलता का कृतिमान स्थापित करने वालो को सम्मानित किया गया।

तद्क्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष टैक्स बार एडवोकेट्स एसोसिएशन बरनवाल अरविन्द कुमार गुप्ता ने कहा कि निरंतर परिश्रम से ही समाज व देश की प्रगति में स्वजातीय बन्धु कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं रंगमंच कलाकार बरनवाल डा0 सीमा मोदी (लखनऊ) नें मुुंशी प्रेमचन्द्र की कहानी पर आधारित नाटक का भावपूणर््ा प्रस्तुति देकर सभागार में उपस्थित स्वजातीय बन्धुओं को भावविभोर कर दिया।
इसी क्रम में उनके उत्साह से सभी छोटे बच्चों के साथ सामुहिक नृत्य की शानदार प्रस्तुति को सभागार में बैठे दर्शकों के तालियों की गड़गड़ाहट  नें उनकी प्रस्तुति को असरदार सहमति प्रदान किया। इसी क्रम में जनपद आजमगढ़ (उ0प्र0) भाजपा महिला मोर्चा की जिलामहामंत्री श्रीमती विभा बरनवाल नें नारी सशक्तिकरण पर समाज को जागरूक होेने का आह्वान किया । जिला उपाध्यक्ष सोनू बरनवाल एवं जिला महामंत्री आशुतोष बरनवाल लकी के अथक प्रयास से यह महोत्सव निरंतर नये प्रयोगो के साथ निखर रहा है।