अब्बास अंसारी पर हुए मुक़दमे में आज आना है फ़ैसला,मऊ के मंदिरों में हो रही पूजा



बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बड़े बेटे अब्बास अंसारी की इलाहाबाद कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ की डबल बेंच में आज होने वाले फैसले को लेकर मऊ जिले के कई गावों में हिन्दू समर्थको ने शिवमंदिर, दुर्गा मंदिर, हनुमान मंदिर और बन देवी मां, शीतला मंदिर में पूजा-अर्चना की | ज्ञात हो कि युवाओं में काफी लोकप्रिय हो चुके अब्बास अंसारी इस समय प्रदेश सरकार के निशाने पर है | कुछ ही दिन पहले यूपी पुलिस ने अब्बास अंसारी के दिल्ली स्थित आवास से 06 लाइसेंसी असलहे जब्त किए हुए है ये कहते हुए कि अब्बास अंसारी विख्यात निशानेबाज नहीं है और उन्होंने धोखे से एक ही लाइसेंस पर 7 असलहे लिया हुआ है हालांकि लखनऊ खंडपीठ की डबल बेंच ने अब्बास अंसारी को बड़ी राहत देते हुए कोर्ट का फैसला आने तक गिरफ्तारी पर रोक लगाई और यूपी पुलिस को फटकार लगाकर ये पूछा कि जब अब्बास अंसारी का लाइसेंस दिल्ली प्रदेश से सम्बद्ध है और प्रदेश के अधिकार क्षेत्र से बाहर है तो यूपी पुलिस ने किस आधार पर अब्बास अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और इस मामले में यूपी पुलिस से तीन हफ्तों में जवाब देने को कहा था | आज 2 दिसम्बर को हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ से आने वाले फैसले पर सबकी निगाहें है | अब्बास अंसारी के समर्थक अनिल सिंह का कहना है कि हमारे नेता
को प्रदेश सरकार ने जानबूझकर फसाया है |भाजपा अब्बास अंसारी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा रही है लेकिन हम लोग इससे डरने वाले नहीं है | हम लोगो को भगवान और माननीय न्यायालय पर पूरा भरोसा है कि हमें न्याय मिलेगा और अब्बास अंसारी बेकसूर साबित होगे | इस मौके पर  रुदल यादव प्रधान, राम भुवन यादव प्रधान, मनोज यादव प्रधान, राजेश राम विधानसभा अध्यक्ष बीएसपी,संजय सिंह, राकेश यादव, पंकज पांडेय,चंद्रप्रकाश चौहान, शेषनाथ मौर्या, सुनील चौहान, निर्भय सिंह, शीत राजभर, कमलावती, निर्मला, रेनू, प्रीति,लीला, सगुनी, संजू देवी, निर्मला देवी इत्यादि ने विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना और हरिकिर्तन कराकर देवी देवताओं से अब्बास अंसारी के पक्ष में फैसले लिए मन्नते मांगी |
Mukhtar ansari bete abbas ansari latest case news, abbas ansari mau case, abbas ansari news, abbas ansari case result