लेखपालों के हड़ताल को उत्तर प्रदेश सरकार ने किया निषिद्ध


*लेखपालों के हड़ताल को उत्तर प्रदेश सरकार ने किया निषिद्ध*

तहसीलों में लेखपालों द्वारा किए जा रहे हड़ताल पर सख्त रुख अपनाते हुए सरकार ने लेखपालों के हड़ताल को निषिद्ध कर दिया है। इस सम्बंध में शुक्रवार को अधिसूचना जारी करते हुए राजस्व अनुभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि इसके बावजूद भी कहीं लेखपाल धरना या हड़ताल करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाय।