विज्ञान प्रदर्शनी में डीएवी का दबदबा
* कुल 50 मॉडलों में अट्ठारह का चयन
* चयनित छात्र जाएंगे मंडल प्रदर्शनी में
शुक्रवार को स्थानीय डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें जनपद के दर्जनों विद्यालयों के छात्रों ने अपने मॉडल बनाकर प्रदर्शन किए।
निर्णायक मंडल के सदस्यों प्रधानाचार्य डॉ महानंद द्विवेदी, वीके श्रीवास्तव एवं लल्लन चौहान के अनुसार छात्रों ने कुल 50 मॉडल प्रस्तुत किए। इनमें से 12 स्थिर मॉडल ,6 क्रियाकारी मॉडल में का चयन किया गया।
विज्ञान के 6 विषयों पर आधारित स्थिर मॉडल में डीएवी के बुशरा इकराम, नंदिनी झा के मॉडलों को जहां सराहा गया। वही क्रिया कारी मॉडल में भी डीएवी की छात्राएं नेहा अंजुम एवं अर्चिता गुप्ता अव्वल रही।टीचर मॉडल के रूप में रिचा त्रिपाठी का चयन हुआ।
प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी ने निर्णायक मंडल के सदस्यों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों की प्रतिभा का प्रदर्शन शानदर रहा है। ऐसी प्रदर्शनी आयोजित होने से छात्रों में विज्ञान के प्रति रूचि एवं रुझान पैदा होगी। इस अवसर पर ऋषिकेश पांडेय, ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा, शरद पांडेय ,बृजेश राय, सुमित राय ,विवेक शुक्ला ,मुनेन्द्र सिंह, मनोज सिंह , शेखर चंद्र, अरविंद कुमार त्रिपाठी, अरविंद कुमार, शैलेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे l