भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह चुने गए कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष।


मऊ, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह चुने गए कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष।
         

  मऊ कोआपरेटिव बैंक का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ।
 कोआपरेटिव बैंक के चुनाव में भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीता लिया साथ ही हरिश्चंद्र गुप्ता उपाध्यक्ष पद हेतु चुने गए।
                 अरविंद सिंह के अध्यक्ष पद पर विजई होने की खबर मिलते ही उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त हो गया समर्थकों ने फूल माला पहनाकर विजई अधक्ष तथा उपाध्यक्ष को फूल मालाओं से स्वागत किया तथा मिठाईयां बाटी।
             अपने विजय से गदगद अरविंद सिंह ने सभी समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा सभी की आशाओं पर खरा उतरने का आश्वासन दिया। बधाई देने वालो में गोविंद मद्धेशिया, गुलाब गांधी,कैलाश जी, मयंक मद्धेशिया, आदि लोग मौजूद रहे।