पत्र - 15 दिन में इन सड़कों पर कार्य शुरू नहीं हुआ तो घोसी संघर्ष समिति घोसी आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी




खराब सड़कों के मरम्मत और गड्ढा मुक्त सडक के लिए  निर्माण के लिए दिया ज्ञापन।                     

 घोसी-घोसी संघर्ष समिति घोसी ने घोसी -नदवासराय सडक, एवं घोसी मधुबन सडक के मरम्मत के संदर्भ में  एसडीएम को ज्ञापन दिया और कहा कि हमने पहले भी एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था जिसमें एसडीएम ने आश्वासन दिया था कि मार्च तक सड़क निर्माण व मरम्मत करा दिया जायेगा परन्तु अभी तक सड़क की हालत पहले से और भी ज्यादा खराब हो गई है। मुख्यमंत्री के  30 नवम्बर तक  सड़क की मरम्मत व गड्ढा मुक्त सडक के निर्देश के बावजूद भी अभी तक   निर्माण नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री के आदेश को भी नहीं माना जा रहा है।                   
वहीं उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को सड़क निर्माण व मरम्मत को 15दिन में कार्य पुरा करावे नहीं तो मजबूर होकर आंदोलन करने के लिए घोसी संघर्ष समिति मजबूर होगी जिसकी पुरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


घोसी  संघर्ष  समिति  घोसी
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
 सेवामें
        श्रीमान उपजिलाधिकारी
            घोसी---मऊ
विषय --
घोसी-नदवासराय सड़क एवं घोसी - मधुबन सड़क के मरम्मत के सम्बंध में  ।
महोदय ,
       घोसी संघर्ष समिति घोसी निम्न बिंदुयों पर आपका ध्यान आकर्षित कराना चाहती है। उम्मीद है इस गंभीर समस्या पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चत की जाएगी।

1- घोसी से नदवासराय तक लगभग 7 किलोमीटर सड़क गड्ढो से भरी पड़ी है। सड़क की दशा इतनी खराब हो गई है कि आये दिन कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है  ।
नदवासराय में तो बहुत ही बड़े बड़े गड्ढे हैं जिससे कभी भी भयंकर दुर्घटना हो सकती है  ।
2- मधुबन जाने वाली सड़क पर भी  लगभग 3 किलोमीटर तक सड़क मरम्मत का काम नहीं हो सका है ।
3- आपको बताते चलें कि यह सड़क चिरैयाकोट से  मधुबन तक पिछले साल ही चौड़ीकरण कर मरम्मत किया जाना था। काम किया भी गया किन्तु
7 किलोमीटर नदवासराय एवं  3 किलोमीटर मधुबन जाने वाली सड़क उस समय नहीं बन सकी । इसके लिए संघर्ष समिति ने आंदोलन भी किया। तत्कालीन एसडीएम साहब के द्वारा आश्वासन दिया गया कि मार्च बाद सड़क का चौड़ीकरण कर मरम्मत कार्य करा दिया जायेगा। नवम्बर बीतने जा रहा है किंतु अबतक सड़क की हालत उसी तरह है बल्कि और भी खराब हो गई है। इधर मा. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ने भी सड़को की दशा पर चिंता व्यक्त करते हुये सही करने का आदेश जारी किया है। इसके बावजूद भी इन सड़कों का उद्धार न हो पाने से लोगों में काफी आक्रोश है।
     अतः आप श्रीमान जी से विनम्र निवेदन है कि पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता को तत्काल निर्देशित करते हुए घोसी नदवासराय एवं घोसी मधुबन मार्ग पर छुटी सड़क निर्माण कार्य को पूरा कराने की कृपा करें। 15 दिन में इन सड़कों पर कार्य शुरू नहीं हुआ तो घोसी संघर्ष समिति घोसी आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। त्वरित कार्रवाई हो जाने पर घोसी संघर्ष समिति घोसी एवं समस्त नागरिकगण सदैव आपके आभारी रहेंगें  ।
              निवेदक
      अरविंद कुमार पांडेय
अध्यक्ष, घोसी संघर्ष समिति घोसी
मोबाइल नम्बर
9415862390