अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार का जनपद मऊ से गैर जनपद स्थानान्तरण होने पर विदाई समारोह का किया गया आयोजन


पुलिस अधीक्षक मऊ सर्वेश कुमार मिश्रा द्वारा जनपद से स्थानान्तरित होने पर अपर पुलिस अधीक्षक महोदय को माल्यार्पण करते हुए स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया एवं बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना व्यक्त किया गया तथा समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक के कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा किए गए कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता एवं पुलिस विभाग के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए शुभकामना दी गयी ।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन श्री सोम प्रकाश वर्मा ,क्षेत्राधिकारी घोसी श्री सतेन्द्र भूषण तिवारी, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद श्री जितेन्द्र सिहं सहित भारी संख्या में पुलिस अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।
Uploaded Image Uploaded Image