दीपावली के पावन अवसर पर नगरपालिका परिषद मऊनाथ भंजन की ओर से राज पैलेस मलिन बस्ती में खुशियां बांटने का सराहनीय प्रयास किया गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी, इंस्पेक्टर, सफाई नायक एवं सभासदों की मौजूदगी में बस्ती के लोगों के बीच मिष्ठान वितरित किया गया। वहीं बच्चों को दीपावली के अवसर पर पटाखे भी वितरित किए गए।
इस पहल से बस्ती के बच्चों के चेहरे खिल उठे और लोगों में उत्साह देखने को मिला। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने लोगों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करते हुए सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
