पुलिस अधीक्षक मऊ ने बच्चों के साथ मनाई दीपावली, मिठाइयां वितरित कर एवं पटाखे जलाकर साझा कीं त्योहार की खुशियां


दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक मऊ सर्वेश कुमार मिश्रा  द्वारा बच्चों के साथ दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा बच्चों को मिठाइयां वितरित की गईं तथा उनके साथ पटाखे जलाकर दीपावली की खुशियां साझा की गईं। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह ने त्योहार की खुशियों को और भी खास बना दिया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बच्चों के साथ आत्मीयता एवं अपनत्व के साथ समय बिताते हुए प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और खुशियां बांटने का संदेश दिया।

इस खुशी के अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर  नितेश प्रताप सिंह व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगम  मौजूद रहे ।

    मऊ पुलिस की ओर से समस्त जनपदवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
Uploaded Image Uploaded Image