राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर की उपस्थिति एवं मुख्य अतिथि राजनीतिक विशेषज्ञ अविरल सिंह के मार्गदर्शन में लगभग 1,000 कार्यकर्ताओं ने किया प्रतिभाग।
सुहेलदेव सम्मान स्वाभिमान पार्टी द्वारा मऊ में पूर्वांचल क्षेत्र के विभिन्न जनपदों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक समीक्षा बैठक एवं कैडर ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर की विशेष उपस्थिति रही, जबकि राजनीतिक विशेषज्ञ अविरल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम में पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से लगभग 1,000 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में पार्टी की विचारधारा, संगठन की वर्तमान स्थिति, विधानसभा-वार संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं एवं सुझावों को सुनते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सुहेलदेव सम्मान स्वाभिमान पार्टी का प्रभाव पूरे पूर्वांचल क्षेत्र में दिखाई देगा। इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक एकजुटता, जनसंपर्क और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि अविरल सिंह

ने भी संगठनात्मक विस्तार, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर अपने विचार रखे।
ने भी संगठनात्मक विस्तार, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर अपने विचार रखे।
बैठक में पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों एवं विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को अधिक सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ तय करने तथा आगामी चुनावों के लिए सुनियोजित रोडमैप तैयार करने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम का समापन संगठनात्मक एकजुटता, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जनाधार विस्तार के संकल्प के साथ हुआ।
बैठक कि अध्यक्षता राजा राम जी राजभर राष्ट्रीय सचिव जी के द्वारा किया गया एवं
संचालन पंकज राजभर प्रदेश अध्यक्ष (आई. टी. सेल मीडिया) जी के द्वारा किया गया।
