उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति का वार्षिक अधिवेशन समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के मुख्य अतिथि एवं समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री जी ने दीप प्रज्वलित कर किया, जिसमें प्रदेश के 75 जनपदों से आए पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। मंत्री जी ने कहा कि अपराध की पुनरावृत्ति रोकने के लिए दंड के साथ-साथ सुधार, शिक्षा, कौशल विकास, नशामुक्ति एवं रोजगार पर भी ध्यान देना आवश्यक है। चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव ने जेल सुधार, बंदी पुनर्वास, कौशल प्रशिक्षण एवं रिहाई के बाद रोजगार से जुड़े समिति के प्रयासों एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। इस अवसर पर समिति की सेवा पत्रिका का विमोचन भी किया गया। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए पदाधिकारियों, सदस्यों, महिला प्रतिनिधियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। समिति ने भविष्य में भी अपराध निरोध, जेल सुधार, बंदी पुनर्वास एवं जन जागरूकता के क्षेत्र में शासन-प्रशासन के साथ मिलकर प्रभावी कार्य करने का संकल्प लिया।
HomeUnlabelled
बंदी पुनर्वास और रोजगार अपराध की पुनरावृत्ति रोकने का प्रभावी माध्यम -- असीम अरुण समाज कल्याण मंत्री