24 वर्षों की सैन्य सेवा के बाद मऊ लौटे वीर जवान उपेंद्र सिंह, मऊ स्टेशन पर हुआ भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत


​मऊ। जनपद मऊ के ग्राम सभा ताजोपुर निवासी एवं डालिम्स सनबीम स्कूल (ताजोपुर, मऊ) के प्रबंधक ऋषभ सिंह जी के पूज्य पिता, वीर जवान  उपेंद्र सिंह जी का 24 वर्षों तक भारतीय सेना में अपनी अदम्य साहस व निष्ठापूर्ण सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त होकर प्रथम आगमन पर मऊ रेलवे स्टेशन पर ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया गया।
​रेलवे स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन पहुंची, पूरा स्टेशन परिसर "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारों से गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर शौर्य सैनिक संगठन के मऊ जिला अध्यक्ष, आजमगढ़ जिला सैनिक अध्यक्ष तथा गाजीपुर शौर्य सैनिक संगठन के जिला अध्यक्ष सहित कई जिलों से आए पूर्व सैनिकों व सैन्य पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं और अंगवस्त्र पहनाकर वीर जवान का जोरदार अभिनंदन किया।
​इस सम्मान समारोह और अभिनंदन कार्यक्रम में उपेंद्र सिंह का पूरा परिवार, समाज, क्षेत्रीय नागरिक तथा डालिम्स सनबीम स्कूल परिवार भारी संख्या में उपस्थित रहा। ढोल-नगाड़ों की थाप और देशभक्ति के गीतों के बीच परिजनों, ग्रामीणों व विद्यालय परिवार ने अत्यंत हर्षोल्लास के साथ उनका स्वागत किया।
​ग्रामीणों और पूर्व सैनिकों ने कहा कि 24 वर्षों तक देश की सीमाओं की रक्षा कर सकुशल घर वापस लौटना न केवल ताजोपुर गांव बल्कि पूरे मऊ जिले के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है। मऊ स्टेशन से लेकर ग्राम सभा ताजोपुर तक एक विशाल स्वागत जुलूस निकाला गया, जिसमें पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
Uploaded Image Uploaded Image