राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण  द्वारा  प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संजय कुमार यादव  द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उक्त लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के कुल 61950  मामलों का निस्तारण किया गया तथा कुल 1686800 रु0 का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी हुआ।  उक्त लोक अदालत में  जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा 01 आर्विट्रेशन मामले का निस्तारण किया गया। पीठासीन अधिकारी  मोटर दुर्घटना प्रतिकर,श्री चंद्रगुप्त  द्वारा कुल 62 मामलों का निस्तारण करते हुए रु0-34660000 की क्षतिपूर्ति दिलायी गयी। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्री निरंजन चन्द्र पाण्डेय ने  80  वादों का निस्तारण किया गया। इस दौरान आपसी सुलह समझौते एवं पारिवारिक सदभाव के आधार पर 22 दम्पत्तियों को साथ साथ रहने हेतु विदा किया गया। वही स्थायी लोक के अदालत अध्यक्ष श्री हीरालाल एवं सदस्य श्री विकास भाई निकुम्भ द्वारा 10 मामलों का निस्तारण करते हुए 1082917 समझौता धनराशि दिलायी गयी। अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या 01 श्री बाकर शमीम रिज़वी ने 02 मामलों का निस्तारण किया।विशेष न्यायाधीश एसी/.एस.टी.एक्ट श्री अनिल कुमार वर्मा ने 01 मामले का निस्तारण किया।विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट श्री छांगुर राम  द्वारा 05 मामलों का निस्तारण किया गया। अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कोर्ट-2 श्री प्रदीप कुमार राम द्वारा 43 मामलों का निस्तारण किया गया । अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.कोर्ट सं -1 श्री अजय कुमार श्रीवास्तव  ने 206 विद्युत मामलों का निस्तारण किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती नासेहा वसीम द्वारा 4899 मामलों का निस्तारण करते हुए 1244090 रु0 का अर्थदंड जमा कराया गया। सिविल जज जू0डि0 सदर  श्री रजत कुमार यादव ने 13 मामलों का निस्तारण किया गया।  न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय, मधुबन श्री अमरनाथ ने 31 मामलों का निस्तारण किया।न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री प्रवीन कुमार यादव द्वारा 2575 मामलों का निस्तारण किया गया। सिविल जज जू0डि0 मु0बाद गोहना श्रीमती प्रीति यादव ने 16 मामलों का निस्तारण किया। सिविल जज जूनियर डिविजन कोर्ट संख्या 02 ममता यादव ने 313 मामलों का निस्तारण किया।सिविल जज जूनियर डिवीजन महिलाओं के विरुद्ध अपराध काजल श्रीवास्तव ने 33 मामले का निस्तारण किया। सिविल जज जूनियर डिविजन/एफ.टी.सी स्तुति सोनकर ने 291 मामलों का निस्तारण किया। विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री रमेश चन्द राय ने 75 मामलों का निस्तारण किया। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान विभिन्न बैंकों ,बी0एस0एन0एल,टोरेन्टो गैस एवं सोनाटा फाइनेन्स  द्वारा कुल 693 मामलों में निस्तारण करते हुए रु. 30925536 की बकाया राशि प्राप्त की। राजस्व  विभाग द्वारा प्री-लिटिगेशन स्तर पर कुल 46382 मामलों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान किया गया। श्रम विभाग एवं मनरेगा द्वारा 556 मामलों का निस्तारण किया एवं नगर पालिका द्वारा 110 मामलों का निस्तारित किये गये। विद्युत विभाग द्वारा प्री-लिटीगेशन स्तर पर कुल 259 मामलों का निस्तारण किया गया। बाट माप विभाग द्वारा 20 मामले निस्तारित किए गए। वन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 107 मामले  निस्तारित किए गए। पंचायत विभाग द्वारा 4950 मामले प्री लिटिगेशन स्तर पर निस्तारित किए गए।
 
Uploaded Image