लखनऊ: यूपी 112 को जल्द 425 नए वाहनों से मजबूत किया जाएगा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खरीद को मंजूरी दी।*श

यूपी 112 के दूसरे चरण में 140 इनोवा, 225 स्कॉर्पियो और 60 पल्सर बाइक खरीदी जाएंगी।
नए वाहनों से आपातकालीन पुलिस सेवाओं की रफ्तार और रिस्पॉन्स टाइम बेहतर करने में मदद मिलेगी।
इसके अलावा पुलिस विभाग के पुराने और निष्प्रयोज्य वाहनों को बदलने के लिए भी नए वाहन खरीदे जाएंगे।
विभिन्न जिलों में पुराने वाहनों के स्थान पर कुल 1,323 नए वाहन खरीदने के आदेश जारी हुए हैं।
इन 1,323 वाहनों की खरीद के लिए 87.36 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।
