उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा 8 अगस्त 2026 को जनपद मऊ के घोसी क्षेत्र स्थित सरायसादी सौर ऊर्जा पार्क में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय

कल्पनाथ राय की स्मृति में सौर ऊर्जा पार्क का नामकरण, उनकी प्रतिमा की स्थापना तथा सौर ऊर्जा पार्क के 5 मेगावाट विस्तारीकरण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा।
कल्पनाथ राय की स्मृति में सौर ऊर्जा पार्क का नामकरण, उनकी प्रतिमा की स्थापना तथा सौर ऊर्जा पार्क के 5 मेगावाट विस्तारीकरण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा।
यह कार्यक्रम 8 अगस्त 2026 को दोपहर 12:00 बजे सौर ऊर्जा पार्क, सरायसादी, घोसी (मऊ) में आयोजित होगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के उपस्थित रहने की संभावना है।