12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत



Uploaded Image

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ के तत्वावधान में आगामी 12 सितंबर 2026, शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर, मऊ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किया जाएगा।
लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाओं, पारिवारिक एवं वैवाहिक मामलों, दीवानी वाद, बैंक वसूली, विद्युत एवं जल संबंधी मामले, चेक बाउंस, राजस्व वाद, श्रम एवं उपभोक्ता संबंधी मामलों सहित विभिन्न प्रकार के प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाते हुए अपने लंबित मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराएं। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं।