जिलाधिकारी मऊ आनन्द वर्धन एवं पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित


कम्युनिटी हॉल, मऊ में दैनिक जागरण द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी मऊ एवं पुलिस अधीक्षक मऊ ने प्रतिभाग किया तथा विभिन्न विद्यालयों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मऊ ने कहा कि शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान उनके परिश्रम का सम्मान है तथा इससे अन्य छात्र-छात्राओं को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलती है।

पुलिस अधीक्षक मऊ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन, परिश्रम एवं सकारात्मक सोच सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों से साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने, कानून का सम्मान करने तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों एवं अतिथियों ने सम्मानित विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image