म

ऊः प्रतिभा परिचय का मोहताज नहीं होती। अपने संघर्ष और अथक परिश्रम से सही रास्ते पर चलते हुए वह अपनी पहचान बना लेती है। यह बात जनपद से निकलकर प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाली बबिता यादव पर पूरी तरह सटीक बैठती है। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चार बार अंडर-16, दो बार अंडर-19 व दो बार अंडर-23 स्तर पर नेशनल खेलने वाली क्रिकेट खिलाड़ी बबिता यादव जिले के लिए प्रेरणा है। आने वाले समय में यह राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएगी। बबिता यादव जनपद में नई बाजार दोहरीघाट की निवासी हैं। उनकी मां रामकेशी देवी, पिता गोकुल यादव तथा तीन भाई अजय, जय नारायण तथा तेज प्रताप यादव हैं। उन्होंने जनपद का नाम रोशन किया है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष डाॅ संजय सिंह ने यह उदगार व्यक्त किया। शारदा नारायण हास्पिटल स्थित सभागार में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में वह बोल रहे थे।

उपाध्यक्ष डाॅ सुजीत सिंह ने कहा कि जिले से बाहर निकलकर देश-प्रदेश में नाम कर रहे खिलाड़ियों के विकास के लिए हर संभव मदद उपलब्ध कराया जाएगा। महासचिव साबिर खान ने कहा कि दोहरीघाट जैसे ग्रामीण अंचल से निकलकर प्रदेश स्तर पर नाम कमा रही बबिता को देखकर महिला क्रिकेटर और आगे आएंगी। सम्मान कार्यक्रम में बबिता यादव को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं मेडल प्रदान किया गया। इस दौरान उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गरिमा उपाध्याय, लक्ष्मी कुमारी, करन प्रजापति, सचिन कुमार सहित जिले भर के क्रिकेट खिलाड़ी उपस्थित रहे।