मऊ में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान फरियादियों की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।
पुलिस अधीक्षक ने एक-एक शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान पुलिस की प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भी उपस्थिति रही।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए जनसुनवाई का यह क्रम आगे भी लगातार जारी रहेगा।
