प्रयागराज के प्रकुला में आयोजित इनर व्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट 312 के डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड समारोह में इनर व्हील क्लब मऊनाथ भंजन ने अपनी उत्कृष्ट सेवाओं एवं समाजहित में किए गए कार्यों के बल पर ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की। इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष मीना अग्रवाल के नेतृत्व में पूरे वर्ष किए गए उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए क्लब को विभिन्न श्रेणियों में 30 अवॉर्ड एवं 15 प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, जो पूरे क्लब के लिए अत्यंत गौरव एवं हर्ष का विषय है।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रिया नारायण जी ने क्लब की अध्यक्ष मीना अग्रवाल को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व एवं सेवा कार्यों के लिए प्रतिष्ठित डायमंड अवॉर्ड से सम्मानित किया।
इसी क्रम में क्लब की सचिव डॉ. अंजुला द्विवेदी को डायमंड अवॉर्ड, क्लब की एडिटर ऋतु अग्रवाल को डायमंड अवॉर्ड, क्लब की ट्रेज़रर डॉ. सुधा त्रिपाठी को डायमंड अवॉर्ड तथा क्लब की आईएसओ निधि अग्रवाल को डायमंड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर डॉ रुचिका मिश्रा एवं मीना श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया ।इस प्रकार क्लब की पूरी कार्यकारिणी को डायमंड अवॉर्ड प्राप्त हुआ, जो डिस्ट्रिक्ट 312 में किसी भी यह सम्मान अध्यक्ष मीना अग्रवाल की दूरदर्शी सोच, उत्कृष्ट कार्ययोजना एवं पूरे वर्ष समाज की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किए गए सेवा कार्यों का परिणाम है। उनके कुशल नेतृत्व तथा पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों से क्लब ने समाज सेवा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम की और डिस्ट्रिक्ट स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।
क्लब की इस ऐतिहासिक सफलता में सभी वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्याओं का सहयोग, समर्पण एवं सामूहिक प्रयास समान रूप से शामिल है। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्याओं की एकजुटता ने इनर व्हील क्लब मऊनाथ भंजन को डिस्ट्रिक्ट में गौरवपूर्ण स्थान दिलाया है।यह उपलब्धि संपूर्ण इनर व्हील क्लब मऊनाथ भंजन के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है तथा भविष्य में भी समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करती रहेगी।
