जमाल अर्पण ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह, ऑल इंडिया फुटबॉल मुकाबले में दिखा खेल का जुनून

मऊ। मोहम्मदिया ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत कम्बाइंड स्पोर्टिंग क्लब और यूनाइटेड क्लब के बीच एक रोमांचक फुटबॉल मैच खेला गया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं एम0ए0ए0 फाउंडेशन के चेयरमैन जमाल अर्पण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि जमाल अर्पण ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है और खेल से भी  खिलाड़ी अपना कैरियर बना सकते हैं हमारे मऊ जिले में भी खेल कोटे से कई युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है ,उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे और सौहार्द को भी बढ़ावा देते हैं।

मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। बड़ी संख्या में मौजूद खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि जमाल अर्पण का स्वागत एवं सम्मान किया।

अंत में मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों एवं आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।
Uploaded Image Uploaded Image