मऊ के गौरव डाॅ० अहमद शकेब को डी.एम. - नेफ्रोलाजी की डिग्री मिलने पर 'रे ऑफ ह्यूमैनिटी' सहित सभी लोगों ने दी हार्दिक बधाई


​मऊ। जनपद के प्रतिष्ठित समाज सेवी संगठन 'रे ऑफ ह्यूमैनिटी' (Ray Of Humanity) और M.A.A.Foundation के चेयरमैन श्री जमाल अर्पण और उनकी पूरी टीम ने मऊ के होनहार लाल और सुप्रसिद्ध गुर्दा रोग विशेषज्ञ डाॅ० अहमद शकेब (पुत्र डाॅ० नूरुल हसन) को डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, लखनऊ के दीक्षांत समारोह में डी.एम. - नेफ्रोलाजी (DM - Nephrology) की सर्वोच्च मेडिकल डिग्री से सम्मानित होने पर अत्यंत हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
​इस अवसर पर 'रे ऑफ ह्यूमैनिटी' के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि डाॅ० अहमद शकेब ने न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे मऊ जनपद का नाम प्रदेश स्तर पर रौशन किया है। मऊ और उसके आस-पास के सीमावर्ती जिलों में लंबे समय से कोई योग्य डी.एम. - नेफ्रोलाजिस्ट डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को बनारस या लखनऊ की दौड़ लगानी पड़ती थी। अब मऊ किडनी सेन्टर (मिर्ज़ाहादीपूरा बाईपास रोड) में उनकी सेवाएं शुरू होने से स्थानीय और गरीब मरीजों को उच्च स्तरीय इलाज अपने ही शहर में बेहद सुलभता से मिल रहा है। संगठन ने उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना की है।
Uploaded Image Uploaded Image