’’करें योग, रहें निरोग’
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन मऊ के परिसर में प्रातः पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर की उपस्थिति में योग शिविर का आयोजन किया गया । इस दौरान पतंजलि योग समिति व युवा भारत परिवार के योग प्रशिक्षक टीम द्वारा अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकाल का पालन कराते हुए पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य, निरोग, तनावमुक्त एवं प्रसन्नचित रहने हेतु विभिन्न तरह के आसन/व्यायाम कराते हुए योग करने के लाभ के बारे में बताया गया। इस दौरान योग प्रशिक्षक द्वारा मानव जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सभी को नियमित रुप से योगाभ्यास करने हेतु प्रेरित किया गया। प्रशिक्षक द्वारा शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के लिए योगाभ्यास कराया गया तथा बताया गया कि योग द्वारा न सिर्फ बीमारियों का उपचार किया जाता है, अपितु इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक कमियों को भी दूर किया जा सकता है। स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योग को जीवन में अपनाना जरूरी है तथा तन और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, क्षेत्राधिकारी मधुबन दिनेश दत्त मिश्रा, क्षेत्राधिकारी लाइन सोम प्रकाश वर्मा सहित, प्रतिसार निरीक्षक अरूण कुमार सिंह, पतंजली परिवार की ओर से धर्मेन्द्र योगी व श्री बलवन्त कुमार व श्वेता पांडे, ममता यादव एवं भारी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। साथ ही साथ जनपद मऊ के समस्त थानों पर योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें समस्त पुलिसकर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
