आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी के निर्देश पर तथा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति से समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल जी के नेतृत्व में राज्य कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसी क्रम में मऊ निवासी अभिषेक मद्धेशिया को समाजवादी व्यापार सभा की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है।
प्रदेश सचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव अभिषेक मद्धेशिया ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन किया जाएगा। व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य किया जाएगा।
आपने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल जी एवं समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय प्रदीप जायसवाल जी सहित समस्त नेतृत्व का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
इस मनोनयन पर पार्टी पदाधिकारियों, व्यापारियों एवं समर्थकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
