मऊ-- जनपद के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण तब आया जब लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल, मऊ के होनहार कृति विजय, आरोही, ऋषिका सिंह सभी कक्षा 6 के विद्यार्थियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित प्रतिष्ठित प्रतियोगिता Codeavour 7.0 में

शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वाराणसी में आयोजित क्षेत्रीय स्तर (Regional Level) से अपनी विजयी यात्रा शुरू करने वाले इन नन्हे नवप्रवर्तकों ने बेंगलुरु स्थित गिट्टम यूनिवर्सिटी में आयोजित राष्ट्रीय स्तर (National Level) में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय स्तर (International Level) के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

यह उपलब्धि केवल एक जीत नहीं, बल्कि निरंतर मेहनत, नवाचार और दृढ़ संकल्प की मिसाल है। विद्यार्थियों ने अपने अत्याधुनिक AI प्रोजेक्ट्स के माध्यम से न केवल तकनीकी दक्षता दिखाई, बल्कि यह भी साबित किया कि छोटे शहरों के छात्र भी वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना सकते हैं।
अब ये प्रतिभाशाली छात्र इंडोनेशिया में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। खास बात यह है कि यह लगातार दूसरी बार है जब विद्यालय के विद्यार्थी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे हैं, जो विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन को दर्शाता है।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती जीता लेप्चा ने इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे मऊ जिले के लिए सम्मान की बात है। प्रबंधक मुरलीधर यादव ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए बच्चों के पूरे खर्च का जिम्मा अपने ऊपर ले लिया है।
अब पूरे जिले की निगाहें इंडोनेशिया में होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता पर टिकी हैं, जहां लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल, मऊ के ये युवा इनोवेटर्स एक बार फिर सफलता का परचम लहराने के लिए तैयार हैं।