मध्यदेशीय वैश्य महासभा ने कसी कमर: बाबा गणिनाथ प्रतियोगिता और जनगणना को लेकर लिए अहम निर्णय


Uploaded Image

मऊ। मध्यदेशीय वैश्य महासभा की एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक रविवार शाम दक्खिन टोला स्थित कैम्प कार्यालय  पर संपन्न हुई। बैठक में समाज के संगठन विस्तार, आगामी शैक्षणिक प्रतियोगिताओं और सामाजिक एकजुटता को लेकर कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए बैठक का संचालन हेमराज मद्धेशिया ने किया बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज के बच्चों की प्रतिभा निखारने हेतु 'संत बाबा गणिनाथ महाराज सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2026' का आयोजन आगामी 20 सितम्बर को किया जाएगा। इस भव्य प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह 4 अक्टूबर को आयोजित होगा। पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि मऊ जनपद के प्रत्येक कोने तक पहुँचकर अधिक से अधिक बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी युवा प्रदेश महामंत्री अभिषेक मद्धेशिया बैठक को संबोधित करते कहाँ की समाज की शक्ति और स्थिति का सही आकलन करने के लिए एक सप्ताह के भीतर व्यापक जनगणना अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान की खास बात यह होगी कि महासभा के कार्यकर्ता 'हर घर बाबा गणिनाथ' अभियान के तहत पहले प्रत्येक स्वजातीय परिवार को बाबा गणिनाथ जी का चित्र सप्रेम भेंट करेंगे, उसके बाद ही परिवार का विवरण संकलित किया जाएगा बैठक को संरक्षक डॉ रामगोपाल गुप्ता ने बताया कि संगठन को नई ऊर्जा देने के लिए  मऊ नगर की युवा टीम का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से कराने की प्रस्ताव पास किया गया  साथ ही, समाज के लोगों को राष्ट्रीय स्तर पर महासभा की डिजिटल सदस्यता से जोड़ने पर भी सहमति बनी पूरे कार्यक्रम को संचालन पारदर्शिता और गति के लिए एकपांच सदस्यीय टीम बनाई गई  जिसमें  संजय गुप्ता,  मुकेश गुप्ता,  विकास गुप्ता,  पवन कुमार गुप्ता और  वेद प्रकाश गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है बैठक में एक सराहनीय निर्णय लेते हुए यह तय किया गया कि जनगणना के साथ-साथ विवाह योग्य युवक-युवतियों का डेटा भी तैयार किया जाएगा, जिससे समाज के भीतर ही अच्छे रिश्ते ढूँढने में परिवारों को आसानी हो सके।
​बैठक के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने समाज के उत्थान और एकजुटता के लिए तन-मन-धन से समर्पित रहने का संकल्प लिया बैठक में सर्व श्री संजय मद्धेशिया, अनूप मद्धेशिया,विनोद गुप्ता, संजीव मद्धेशिया, कृष्णा गुप्ता, शुभम गुप्ता, रवि गुप्ता, राकेश गुप्ता, ओमप्रकाश मद्धेशिया ,पवन मद्धेशिया ,संजय गुप्ता,हेमराज मद्धेशिया ,मुकेश गुप्ता,अभिषेक मद्धेशिया