डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मऊ के नए नेतृत्व का गर्मजोशी से स्वागत, एसडीएम ने किया सम्मान





घोसी, मऊ। तहसील परिसर उत्साह और जोश से लबरेज नजर आया, जब डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मऊ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश राय और महामंत्री सतिराम यादव का भव्य अभिनंदन किया गया। 

तहसील के पुस्तकालय बार भवन में आयोजित समारोह में अधिवक्ताओं की भारी मौजूदगी ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

उपजिलाधिकारी राजेश कुमार अग्रवाल ने दोनों पदाधिकारियों को बुके और अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। 

इस दौरान एसडीएम राजेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि बार और बेंच का मजबूत तालमेल न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाता है। नई टीम से अपेक्षा है कि वह अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करते हुए सकारात्मक भूमिका निभाएगी।

नव निर्वाचित अध्यक्ष दिनेश राय ने कहा कि यह सम्मान अधिवक्ताओं के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने संगठन की एकता और गरिमा बनाए रखने का संकल्प दोहराया। 

वहीं महामंत्री सतिराम यादव ने भी कहा कि सभी को साथ लेकर संगठन को नई दिशा और मजबूती दी जाएगी।

समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता कालिका दत्त पाण्डेय, अरविंद सिंह, ए. जेड. इस्लाम, अखिलेश पाण्डेय, ब्रह्मदेव उपाध्याय, राजेंद्र यादव, जनार्दन यादव, बृजेश पाण्डेय, अखिलेश सिंह, रमेश श्रीवास्तव, पीसी राय, उमाशंकर उपाध्याय, सतीश पाण्डेय समेत तहसील बार एसोसिएशन घोसी और डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मऊ के अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।