राष्ट्र धर्म की अखंडता के लिए कार्यकर्ता है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ: सुरजीत जी


मऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य  में मऊ जिले के कोपागंज खंड के सहरोज मंडल में विशाल संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संघ संस्थापक परम पूज्य डॉक्टर हेडगेवार जी के चित्र पर पुष्प अर्पण कर की गई। इस अवसर पर गोरक्ष प्रांत के सह प्रांत प्रचारक सुरजीत जी का उद्बोधन प्राप्त हुआ।
अपने उद्बोधन में सुरजीत जी ने पंच परिवर्तन - पर्यावरण संरक्षण,कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, स्वदेशी आचरण, सामाजिक समरसता,के बारे में बताया। सह प्रांत प्रचारक ने कहाकि हम सभी सौभाग्यशाली है कि दुनिया के सबसे बड़े संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर कार्य करने के घटक बने हैं। सुरजीत जी ने आने वाले संघ के कार्यक्रम व्यापक गृह संपर्क, विशाल हिंदू सम्मेलन के बारे में बताया। पथ संचलन का जगह-जगह पर जनमानस द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
 कार्यक्रम में जिला प्रचारक आर्यम जी, जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख प्रेमचंद जी, खंड कार्यवाह आलोक जी, जिला पर्यावरण प्रमुख विकास जी,  जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, मंडल कार्यवाह श्याम वरन गुप्ता, सिद्धार्थ, अजय, सुनील, अभिषेक जी, सर्वेश राय, रत्नेश राय योगेंद्र राय, राघवेंद्र राय इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता की नरेंद्र त्रिपाठी ने किया।