69वीं राज्यस्तरीय माध्यमिक विद्यालयीन योगासन प्रतियोगिता- 2025 का भव्य आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज, अयोध्या में 03 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2025 तक किया गया।
इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के सभी 18 मंडलों के विजेता खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता बालक वर्ग और बालिका वर्ग में अलग-अलग आयोजित हुई, जिसमें आजमगढ़ मंडल ने दोनों वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
आजमगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए जनपद मऊ से पीयूष, अनंत, गगन, पूजा, राजनंदिनी, संजना, श्वेता व रुचि यादव खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम गौरवान्वित किया।
कोच के रूप में भारत भूषण सिसौदिया ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।
🥇 अंडर-14 बालक वर्ग (आर्टिस्टिक सिंगल इवेंट) में पीयूष, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज, फैजुल्लाहपुर ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
🥇 अंडर-17 बालिका वर्ग (आर्टिस्टिक सिंगल इवेंट) में पूजा, बापू इंटर कॉलेज, कोपागंज ने स्वर्ण पदक जीता।
🥉 अंडर-17 बालक वर्ग (आर्टिस्टिक सिंगल इवेंट) में गगन, मां शकुन्तला इंटर कॉलेज, अमारी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
🥈 अंडर-19 बालिका वर्ग (रिदमिक पेयर इवेंट) में संजना (नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज, फैजुल्लाहपुर) और राजनंदिनी (बापू इंटर कॉलेज, कोपागंज) की जोड़ी ने सिल्वर मेडल हासिल किया।
ये सभी खिलाड़ी वैदिक योगशाला में योगासन खेल के राष्ट्रीय कोच राजन वैदिक से नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।
खिलाड़ियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर संबंधित विद्यालय परिवारों ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
साथ ही डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, मऊ के समस्त पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इन शानदार उपलब्धियों से जनपद मऊ का नाम पूरे प्रदेश में गौरव से ऊँचा हुआ है।