हर घर तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन — डी.सी.एस. के. पी.जी. कॉलेज, मऊ

 डी.सी.एस. के. पी.जी. कॉलेज, मऊ में "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एन एस एस के स्वयंसेवकों के सहयोग से संपन्न हुआ। यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रबल करना एवं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत एन एस एस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ विशाल कुमार जायसवाल के नेतृत्व में कॉलेज परिसर से हुई, जहाँ सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा कॉलेज से नगर के मुख्य मार्गों आजमगढ़ मोड़, ब्रह्मस्थान से होते हुए पुनः कॉलेज परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान "वंदे मातरम्" और "भारत माता की जय" के गगनभेदी नारे गूंजते रहे।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर शर्वेश पाण्डेय ने इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक और देश की एकता-अखंडता का संदेशवाहक है। हरि झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया

यह यात्रा स्थानीय नागरिकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनी, और लोगों ने जगह-जगह फूल बरसाकर प्रतिभागियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रो चन्द्र प्रकाश राय,  डॉ हेमंत यादव, सत्यम सिंह, कृष्ण कुमार एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 इस आयोजन ने न केवल देशभक्ति की भावना को जीवित किया, बल्कि "हर घर तिरंगा" के संदेश को घर-घर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।