भाजपा द्वारा मऊ सदर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन ब्रह्मस्थान स्थित मद्धेशिया धर्मशाला में  हुआ आयोजित

भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा सकारात्मक परिवर्तन लाया गया। आरम्भ से अब तक का सफर भाजपा कार्यकर्ताओं कों प्रेरणा देता है। विपक्ष की सरकारों में भारत के प्रधानमंत्री को पर्याप्त सम्मान नहीं मिलता था। लेकिन अब स्थितियां बदल चुकी है, दुनिया के सारे प्रभावशाली देश मोदी जी के स्वागत के लिए कतार में खड़े दिखाई देते हैं। भाजपा की सरकार ने तुष्टिकरण की राजनीति को किनारे लगाकर विकास की राजनीति को आगे बढ़ने का कार्य किया है। कांग्रेस और विपक्ष की सरकार विदेशी शक्तियों के इशारे पर चलती थी,पहले की सरकार को गुंडे माफिया अपराधी भ्रष्टाचारी चलते थे लेकिन अब सब कुछ बदल चुका है। अब देश की सरकार को राष्ट्रवादी चला रहे हैं। 
जिलाध्यक्ष ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार कार्यकर्ता गांव और शहर के प्रत्येक बूथ पर जाएंगे और पार्टी के कार्य को आगे बढ़ाएंगे।


पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि यहां उपस्थित सक्रिय कार्यकर्ता हमारी सरकार की ताकत है। भाजपा की नींव जब रखी गई थी तो उसका उद्देश्य और संकल्प सुनिश्चित था। हमारी पार्टी सत्ता के लिए नहीं राष्ट्र के उत्थान के लिए कार्य करती है। हमारा ध्येय है तेरा वैभव अमर रहे मां, हम दिन चार रहे ना रहे। आरम्भ में हमारे पास मात्र दो सांसद थे लेकिन हम विचलित हुए बिना अपने लक्ष्य पर चलते रहे क्रमशः हमारे सांसद बढ़ते रहे, आगे चलकर हमारी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनी। भाजपा की सरकार एक विजन के साथ समर्पण भाव से काम करती है।

   मऊ सदर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी अशोक सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने मोदी जि के नेतृत्व केंद्र में सफलता पूर्वक 11 वर्ष पूर्ण कर लिए है। मोदी जी ने अपनी सरकार को सेवा का साधन बनाया तथा आम जनमानस के लिए लगातार जनहितकारी कार्य किए। महिला वर्ग युवा वर्ग व्यापारी वर्ग सभी के हितों को ध्यान में रखते हुए लगातार कार्य किए जाते हैं। देश के अंदर आतंकवाद और नक्सलवाद का अंत लगभग हो चुका है, अपराधियों की कमर तोड़ दी गई है। 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य प्रवीण कुमार गुप्त अशोक सिंह संगीता द्विवेदी आनंद प्रताप सिंह संजय पांडेय विनय कुमार मुन्ना खरवार सचिंद्र सिंह अजय कुमार कृष्ण कांत राय सुनील यादव राकेश सिंह धर्मेंद्र राय मनीष मद्धेशिया विनोद गुप्ता रमेश दुबे ज्योति सिंह रामानुज सिंह नीतीश गोंड सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।