पुलिस अधीक्षक मऊ श्री इलामारन जी के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में थाना मुहम्मदाबाद पुलिस को रेलवे फाटक बरामदपुर के पास अभियुक्तगण मनीष बनवासी पुत्र विरेन्द्र बनवासी निवासी सुरहुरपुर थाना मुहम्मदाबाद, रामचन्द्र सोनकर उर्फ प्रधान पुत्र रामजतन सोनकर निवासी नाजोपट्टी खैराबाद थाना मुहम्मदाबाद, गुड्डू चौहान पुत्र श्रीराम चौहान निवासी जमालपुर पोखरा थाना मुहम्मदाबाद, निखिल सोनकर पुत्र कुबेर सोनकर निवासी हलिमाबाद थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ के कब्जे से चोरी के एक अदद मोबाइलफोन, एक अदद केएन कैनन कैमरा, एक अदद एटीएम, एक अदद बैटरी व 1220 रुपये बरामद कर गिरफ्तार किया गया । जो थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 3/25 धारा 309(4), 317(2) बीएनएस से संबंधित पाये गये । उक्त अभियुक्तो का चालान न्यायालय किया गया ।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण
1. मनीष बनवासी पुत्र विरेन्द्र बनवासी निवासी सुरहुरपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ।
2. रामचन्द्र सोनकर उर्फ प्रधान पुत्र रामजतन सोनकर निवासी नाजोपट्टी खैराबाद थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ।
3. गुड्डू चौहान पुत्र श्रीराम चौहान निवासी जमालपुर पोखरा थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ।
4. निखिल सोनकर पुत्र कुबेर सोनकर निवासी हलिमाबाद थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ।
1. एक अदद मोबाइलफोन, एक अदद केएन कैनन कैमरा, एक अदद एटीएम, एक अदद बैटरी ।
2. चोरी के 1220 रुपये ।
