चुनाव सिविल कोर्ट सेन्ट्रल बार अध्यक्ष दारोगा महामंत्री अजय कुमार विजयी बनें। मतगणना को लेकर दिन भर रहा कश्मकश।


मऊ। सिविल कोर्ट सेन्ट्रल बार एसोसिएशन की एक वर्षीय नयी कार्यकारिणी के चुनाव में अध्यक्ष पद पर दारोगा सिंह व महामंत्री पद पर अजय कुमार सिंह अपने प्रतिद्वंद्वी से कड़े संघर्ष के उपरांत विजयी रहे। वही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शिवलाल यादव,  साधारण उपाध्यक्ष के दो पदों पर
अमित कुमार शर्मा व राजेश कुमार राय तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कड़े संघर्ष में रवि कुमार श्रीवास्तव विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर सीधे मुकाबले में हितेन्द्र आर्य व संयुक्त मंत्री के तीन पदों पर उमेश कुमार सिंह, नीतीश भारद्वाज व रमेश कुमार विजयी रहे। इन प्रत्याशियों के जीत की आधिकारिक घोषणा 23 दिसम्बर सोमवार को बार की आम सभा में होगी।
बार एसोसिएशन के 1130 सदस्यों में 1106 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शनिवार को शुरू हुई मतगणना में सौ सौ मतपत्रों के 11बन्डल बनाये गये थे। सुबह 10 बजे शुरू हुई मतगणना में हर चक्र में बढ़त कायम रखते हुए अध्यक्ष पद पर दारोगा सिंह ने 678मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शमसुल हसन 300 मत को 378 मतो के  भारी अंतर से शिकस्त दी ‌वहीं इस पद के तीसरे उम्मीदवार शिव प्रसाद श्रीवास्तव को 115 मत प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद पर 12 मत अवैध रहे।महामंत्री पद पर रोचक मुकाबले में करीब हर चक्र में बढ़त बनाते हुए अजय कुमार सिंह ने 385मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अशोक कुमार 265 मत को 120 मतों के बड़े अन्तर से परास्त किया महामंत्री पद के उम्मीदवार ज्ञानेन्द्र पाण्डेय को 224 ,उपमन्यु राय को  115 मत, अश्वनी सिंह 35  ,तथा बृजभान पाल 69 मत  व लोकेश मिश्रा को एक मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद पर 11 मत अवैध रहा।वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शिवलाल यादव 431 मत पाकर  अपने प्रतिद्वंद्वी से 56 मतों से विजयी रहे।इस पद पर मनोज कुमार सिंह को 267 मत व गौरीशंकर पाण्डेय को 375 मत मिले और 32 मत अवैध रहा। साधारण उपाध्यक्ष के दो पद पर अमित कुमार शर्मा 720 मत व राजेश कुमार राय 445 मत  पाकर विजयी रहे व हबीबुर्रहमान को 356 मत मिले तथा 16 मत अवैध रहा। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कड़े मुकाबले में रवि कुमार श्रीवास्तव  415 मत पाकर अपने निकटतम गौरव पाण्डेय 382 मत को 33 मत से मात दी। इस पद पर अजय कुमार यादव को 283 मत मिले। इस पद पर 25 मत अवैध रहे।कोषाध्यक्ष पद पर हितेन्द्र आर्य 531मत पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी हरिशंकर पाण्डेय 529 मत को 2 मतों के काफी कम अन्तर से पराजित किया। 45 मत इस पद पर अवैध रहा।संयुक्त मंत्री के तीन पद के उम्मीदवार नितीश कुमार भारद्वाज 643मत,उमेश कुमार सिंह 524 मत व रमेश कुमार को 525मत पाकर विजयी रहे तथा रजनी सिंह को 462मत मिले।इस पद पर 5 मत अवैध रहा।वरिष्ठ कार्यकारिणी के 6 पद पर विजय बहादुर पाल, सुखराम चौहान, प्रमोद कुमार रावत,दिनेश चन्द यादव,विनय कुमार राजभर,राजेश कुमार यादव तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी पद पर सत्येन्द्र कुमार खरवार, अंकुश सिंह, मुहम्मद इमरान अंसारी,सूर्य प्रकाश सिंह,हरिकेश सिंह, आदित्य राय पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। सभी पदों पर जीत की आधिकारिक घोषणा सोमवार को बार की आम सभा में होगी।
मतगणना को लेकर दिन भर गहमागहमी रही। चुनाव परिणाम के उपरांत विजयी प्रत्याशियों के समर्थको ने माला पहनाकर उनका स्वागत व जीत की बधाई दी तथा उनके समर्थन में नारे लगाए। मतगणना को लेकर परिसर में सुरक्षा का व्यापक बन्दोबस्त रहा। चुनाव सम्पन्न कराने में इल्डर कमेटी के अध्यक्ष गुरुनरायण पाण्डेय, रविन्द्र लाल श्रीवास्तव, रवि शंकर सिंह, शम्भूशरण श्रीवास्तव,सर्वैश सिंह तथा चुनाव सहायक इकबाल अहमद, राकेश वर्मा,जकी अहमद आदि प्रमुख रहे। मतगणना में सुरक्षा का व्यापक बन्दोबस्त था। सीओसीटी ,शहर कोतवाल की देखरेख में काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे। मतगणना शान्ति पूर्ण सम्पन्न हुई।