भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व द्वारा जनपद के 17 मण्डलों के अध्यक्षों के साथ ही जिला प्रतिनिधियों की घोषणा की गई। जिनका भव्य स्वागत जनपद कार्यालय पर किया गया।
नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों तथा जिला प्रतिनिधियों का भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल मालाओं और गगनभेदी नारों के साथ ही मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया। अपने भव्य स्वागत से भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष तथा जिला प्रतिनिधि भाव विभोर दिखे।
भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने सभी मंडल अध्यक्षों तथा जिला प्रतिनिधियों को शुभकामना दी तथा आह्वाहन किया कि सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष पार्टी को मजबूती देते हुए धरातल पर जाकर कार्य करें तथा प्रत्येक बूथ की जीवंत करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर दे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जनपद के कुल 19 मंडलों में से 17 मंडलों के अध्यक्ष घोषित हो गए है। चुनाव की सारी प्रक्रिया शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में पूरी पारदर्शिता से लागू की गई है। पार्टी में लगातार संगठन के कार्य चलते रहते है अतः हम सभी को पूरी ताकत से संगठन के कार्य को आगे बढ़ाना है। सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष बूथ को मजबूत करने का प्रयास करे।
जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कांत राय ने सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष तथा जिला प्रतिनिधि के नाम प्रकाशित किया जिसमें अध्यक्ष के लिए हिमांशु राय हरिओम शर्मा पंकज सिंह सूर्यभान राजभर आजाद जायसवाल नीतीश तिवारी आलोक राय नागेंद्र मद्धेशिया शिवप्रताप जनार्दन विश्वकर्मा भूपेंद्र सिंह विनोद वर्मा दयाशंकर श्रीवास्तव यशपाल सिंह धर्मेंद्र राय विनोद गुप्ता अर्पित उपाध्याय तथा जिला प्रतिनिधि हेतु अभिषेक सिंह पारस चौहान विजेंद्र पांडेय सुदामा निराला विनीत साहनी रवींद्र उपाध्याय अविनाश गुप्ता चंदन गुप्ता रामशरण चौहान स्वर्ण सिंह आरती गुप्ता सुधीर दुबे प्रहलाद सिंह विपिन वर्म राहुल उपाध्याय हरिकेश चौहान मयंक मद्धेशिया है।
इस अवसर पर सुनील कुमार गुप्त संतोष सिंह राकेश मिश्रा रामाश्रय मौर्य संगीता द्विवेदी अनिल श्रीवास्तव कृष्णकांत राय राघवेंद्र राय शर्मा सुनील यादव अंजनी सिंह रमेश दुबे अवधेश सोनकर आदि उपस्थित रहे।