मऊ जिले में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार दोपहर को सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में इस बीजेपी सरकार को अब तक के सभी सरकारों में सबसे भ्रष्ट करार दिया।
उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से शिक्षक बेलगाम हो रहे हैं। आज के समय जो भी इनकी सच्चाई बताने की कोशिश कर रहा है उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी को खुलकर लिखने और बोलने का अधिकार मिलना ही चाहिए। समस्या की उठाने के लिए पत्रकारों को खुल कर लिखने और बोलने की आजादी होनी चाहिए। जिले की शिक्षा व्यवस्था बेहद खराब है और मासूमों की शिक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।