श्री दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर निकट कोतवाली के वार्षिकोत्सव के अवसर पर आगामी 27जनवरी से श्री राम कथा का आयोजन धूम धाम से करेगा।श्री राम कथा के आयोजन को दिव्य और भव्य बनाने के लिए मंदिर में भक्तों की एक बैठक सोमवार की देर रात्रि आयोजित की गई ।बैठक को संबोधित करते हुए मंदिर के पुजारी नागराज ने बताया कि अयोध्या से चलकर मानस मर्मज्ञ श्री राम मनोहर शास्त्री जी के मुखारविंद से नगर के कृष्णा चित्र मंदिर के प्रांगण में साप्ताहिक श्री राम कथा आयोजित की जाएगी ।इस अवसर पर कथा की भव्यता हेतु अभिषेक खंडेलवाल संतोष अग्रवाल पुनीत श्रीवास्तव दिलीप पांडेय और छवि श्याम शर्मा समेत दर्जनों लोगों को अलग अलग जिम्मेवारी सौंपी गई ।बैठक को संबोधित करते हुए डा रामगोपाल ने बताया कि 151महिलाओं द्वारा आकर्षक परिधान में कलश यात्रा निकाली जाएगी जो सहादत पूरा स्थित केडिया जी के हनुमान मंदिर से निकल कर बैंड बाजा और झंडा पता का लहराते और भजन करते हुए नगर के मध्य कथा मंडप तक पहुंचेगी ।
इस अवसर पर शिवधर यादव अरुण मिश्र आर के सिंह तथा कपिल खंडेलवाल आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक में मुख्य रूप से विनोद गुप्ता जय राम माली धनेश कुमार राहुल मद्धेशिया सोनू मद्धेशिया मारुति नंदन पांडेय मनीष महाराज दिव्यांशु पांडेय महेंद्र विश्वकर्मा समेत दर्जनों भक्त गण मौजूद रहे।
