नगर के ब्रहमस्थान स्थित प्रकाश हास्पिटल के समागार में मंगलवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रकाश नर्सिंग स्कूल के प्रशिक्षु छात्र/छात्राओं ने प्राचार्य एवं शिक्षकों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया, इस अवसर पर सभी छात्राओं ने केक काटकर खिलाया। कार्यक्रम के बाद एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। गोष्ठी मे डा० सर्वपल्लीराधाकृष्ण के जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए प्राचार्य डा० रबि कुमार बी०आर० ने सभी छात्र/छात्राओं को उनके विचारो को आत्मसात करने का आवाहान किया। इस अवसर पर छात्र/छात्राओं को सम्बोधित करते हुए डा० मनीष कुमार राय ने कहा कि हमारे देश में गुरुकुल की परम्परा रही है, गुरू का स्थान भगवान से ऊपर होता है। जिस प्रकार कुम्हार माटी के बर्तन को ढोक बजाकर सही तरीक से तपाकर सुन्दर बर्तन बनाता है, उसी प्रकार एक अच्छा गुरु अपने शिष्यों को ढालकर एक अच्छा इंसान बनाता है। इस अवसर पर, रेनु, निधि, सुधा, आशिष, शुभम, भूपनेश, दीप शिखा, आशुतोष, साक्षी, हरीकला, वन्दना, सुर्या, कृष्णा आदि लोग उपस्थित रहे।
HomeUnlabelled
नगर के ब्रहमस्थान स्थित प्रकाश नर्सिंग स्कूल के सभागार में प्रशिक्षुओं ने शिक्षको का किया सम्मान।
