भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न शिक्षण संस्थानों में 28 सितंबर एवं 30 सितंबर को विद्यार्थियों के बीच आत्मनिर्भर भारत, वोकल लोकल एवं विकसित भारत 2047 विषय पर संभाषण पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता के कार्यक्रम पूरे जनपद में आयोजित हुए।
इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त ने कोपागंज मंडल में ग्राम फैजुल्लापुर स्थित नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज के परिसर में तथा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने मऊ नगर के डॉन वास्को स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया तथा उन्हें प्रशस्ति पत्र वितरित किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य कृष्णानंद सिंह जी भारतीय जनता पार्टी के वीरेंद्र गुप्ता, अंबिका यादव विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे ।
