मऊ- घोसी लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजीव राय आज मधुबन विधानसभा के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र बिनटोलिया क्षेत्र में दौरा करके वहां बाढ़ प्रभावित लोगों का हाल जाना एवं वहां की स्थिति का जायजा लेते हुए कहा कि यह मेरे लिए काफी पीड़ा दायक है कि मैं कुछ वर्ष पहले यहां आया था जब यहां कटान हो रही थी और गांव के गांव डूब रहे थे लोगों को रहने के लिए जगह नहीं था मैं कुछ लोगों को खाद्य सामग्री एवं तिरपाल लेकर आया था जिसको मीडिया द्वारा दिखाने के बाद प्रशासन पीछे पड़ गई थी जो कि सरकार चलाने का निचला स्तर है।आज की स्थिति यह है कि मैं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बुलाया था कि यदि यह कोई काम नहीं कर रहे हैं तो उनके खिलाफ मैं कारवाई करवाऊंगा एवं इनके खिलाफ लिखूंगा, लेकिन यह दिखा रहे हैं कि इस क्षेत्र को बचाने के लिए लगातार 3 साल से प्रपोजल भेजा जा रहा है लेकिन अंधी, गूंगी और बहरी सरकार जो जुमले में ज्यादा यकीन रखती है उसके कान पर जूं नहीं रेंग रहा है। सांसद राजीव राय ने कहा कि मैंने संसद में भी उठाया था कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के लोग अभी भी बेघर हैं, कुछ लोगों को पट्टा पर जमीन भी मिली थी लेकिन आज भी वह उनको हैंडोवर नहीं हो पाई है।अगर सरकार की आप कमी दिखाएंगे तो आपके ऊपर मुकदमा करेंगे कार्रवाई करेंगे लेकिन आज मैं एक सांसद के रूप में यहां आया हुआ हूं यह मेरे ऊपर कारवाई और मुकदमे करें मैं प्रशासन से बात करूंगा इस विभाग के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को मैं गंभीर मंत्री समझता हूं यदि इस तरीके के मामले को तीन साल से गंभीरता से नहीं ले रहे हैं तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। इस प्रोजेक्ट को सैंक्शन न करने में किन अधिकारियों का हाथ रहा उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। सांसद राजीव राय ने कहा कि अभी 25 लोग यहां मिले हैं जिनका घर बनाने के लिए अब तक जमीन का अलॉटमेंट ही नहीं मिला, कितनी मेहनत लगती है घर बनाने में और जिनका बना हुआ घर पानी में समाहित हो जाए उनके ऊपर क्या बितती होगी यह वही जान सकता है। इस संदर्भ में मैं मुख्यमंत्री जी से अनुरोध करूंगा कि आपके पड़ोस का जिला है कम से कम इतनी तो संवेदनशीलता होनी चाहिए कि आपकी सरकार के पास 3 साल से प्रपोजल जा रहा है तो आपकी कौन सी विवशता है कि यह काम नहीं हो रहा है। आखिर क्यों मेरे इलाके के लोगों को आप लोग मारना चाह रहे हैं। इसकी जवाबदेही तो सरकार की बनेगी ही। आपको बता दें कि सांसद राजीव राय ने विगत लोकसभा की कार्रवाई के दौरान संसद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की दयनीय स्थिति के मामले को उठा चुके हैं।
HomeUnlabelled
सांसद राजीव राय ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र बिनटोलिया का किया दौरा, सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
