सेंट जेवियर्स हाईस्कूल सिकटियां में स्कूल के बच्चों के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का मुख्य विषय" किशोरावस्था में बढ़ते मानसिक अंतर्द्वंद, दबाव, शारीरिक परिवर्तन, व्यवहार परिवर्तन का कारण व निदान" रहा।
इस जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य श्री संदीप कुमार दुबे जी ने की। इस अवसर पर स्कूल के उपप्रधानाचार्य श्नी रवि प्रताप शर्मा सहित स्कूल के सभी शिक्षकगण मौजूद रहें। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री संदीप कुमार दुबे जी ने
सभी बच्चों को किशोरावस्था के प्रति जागरूक करते हुए यह संदेश दिया कि किशोरावस्था जीवन की सबसे बड़ी चुनौतीपूर्ण-अवस्था है। इस उम्र में आप सभी को बहुत ही जागरुक एवं सचेत रहने की जरूरत है क्योंकि इस अवस्था में बदलती शारीरिक संरचना, मानसिक अंतर्द्वंद, बदलता व्यवहार कही न कही आपको साकारात्मक दिशा में जाने से आपको रोकता है | आपके मन-मस्तिष्क में विभिन्त प्रकार के विचार आते है जो साकारत्मक एवं नाकारात्मक दोनों होते हैं। इससे आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह प्राकृतिक है क्योंकि इस उम्र में आपके पास बहुत ऊर्जा होती है। केवल आपको जागरूक रहने की जरूरत है। यह शरीर साधन है और आप साधक है योग-साधना, व्यायाम से शरीर को साधने का प्रतिदिन अभ्यास करें। स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और मस्तिष्क का निर्माण करता है। जीवन मे आशावादी सोच अपनाए और जीवन को सार्थक बनाए।
अपनी किसी भी समस्या पर अपने माता-पिता, और गुरुजनों से खुलकर बात करें और उनके द्वारा दिए गए मार्ग-दर्शन का अनुपालन करें |
