जिले के आईकन दिव्यांग अभिषेक पाण्डेय एक ट्रेन दुर्घटना में दोनो पैर खोने के बाद भी कभी हार नही माने और लगातार जनपद और देश का नाम रोशन कर रहे है। अभिषेक द्वारा राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज मऊ और कैरियर कोचिंग सेंटर मऊ में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया है। साथ ही सामाजिक कार्यों के प्रति दिव्यांग अभिषेक ने सभी लोगों को जागरूक किया। और अपने लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़ चढ़ के हिस्सा लेने को कहा। दिव्यांग अभिषेक लगातार अभियान चला रहे है और पूरे जनपद में उनके हिम्मत हौसले की जमकर तारीफ हो रही है। अभिषेक का कहना हम मतदान करेंगे तभी हमे एक मजबूत सरकार मिलेगी और हमारा देश मजबूती के साथ आगे बढ़ पाएगा।
HomeUnlabelled
दिव्यांग अभिषेक द्वारा राजकीय पॉलीटेक्निक मऊ और कैरियर कोचिंग सेंटर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।
